लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

धर्ष  : पुं० [सं०√धृष् (झिड़कना, दबाना)+घञ्] १. ऐसा आचरण या व्यवहार जिसमें शिष्टता, शील आदि का पूरा आभाव हो। अविनय और धृष्टता का व्यवहार। गुस्ताखी। २. असहन-शीलता। ३. अधीरता। ४. अनादर। अपमान। ५. (किसी स्त्री का) सतीत्व नष्ट करने की क्रिया। ६. हिंसा। ७. अशक्तता। असमर्थता। ८. प्रतिबन्ध। रुकावट। रोक। ९. नपुंसकता। हिजड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धर्षक  : वि० [सं०√धृष+ण्वुल्—अक] दबानेवाला दमन करनेवाला। २. अनादर या अपमान करनेवाला। ३. असहिष्णु। ४. स्त्रियों का सतीत्व नष्ट करनेवाला। व्याभिचारी। ५. अभिनेता। नट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धर्षकारी (रिन्)  : वि० [सं० धर्ष√कृ (करना)+णिनि] [स्त्री० धर्षकारिणी]=धर्षक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धर्ष-कारिणी  : वि० [सं० धर्षकारिन्+ङीप्] (स्त्री०) जिसका सतीत्व नष्ट हो चुका हो। व्याभिचारिणी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धर्षण  : पुं० [सं०√धृष्+ल्युट्—अन] [वि० धर्षणीय, धर्षित] १. किसी को जोर से पकड़कर दबाने या दबोचने की क्रिया या भाव। २. किसी को परास्त करते हुए नीचा दिखाना। ३. अनादर। अपमान। ४. असहिष्णुता। ५. स्त्री के साथ किया जाने वाला प्रसंग। सम्भोग। ६. एक प्रकार का पुराना वस्त्र। ७. शिव का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धर्षणा  : स्त्री० [सं०√धृष्+णिच्+युच्-अन, टाप्] १. धर्षण करने की क्रिया या भाव। धर्षण। अपमान। अवज्ञा। ३. स्त्री का सतीत्व नष्ट करना। ४. स्त्री-प्रसंग। सम्भोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धर्षणी  : स्त्री० [सं०√कृष् (खींचना)+अणि—ङीष्,क—घः] असती स्त्री। कुलटा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धर्षणीय  : वि० [सं०√धृष्+अनीयर] जिसका घर्षण किया जा सकता हो या किया जाना उचित हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धर्षित  : भू० कृ० [सं०√धृष्+क्त] [स्त्री० धर्षिता] १. जिसका धर्षण किया गया हो। दबाया या दमन किया हुआ। २. पराभूत। हराया हुआ। ३. जिसे नीचे दिखाया गया हो। पुं० प्रसंग। मैथुन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धर्षिता  : स्त्री० [सं० धर्षित+टाप्] १. व्याभिचारिणी स्त्री। २. वेश्या
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
धर्षी (र्षिन्)  : वि० [सं०√धृष्+णिनि] [स्त्री० धर्षिणी] १. धर्षण करनेवाला। २. दबाने या दबोचनेवाला। ३. अपमान या तिरस्कार करनेवाला। ४. परास्त करने या हरानेवाला। ५. नीचा दिखानेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ