लोगों की राय

जीवनी/आत्मकथा >> अकबर

अकबर

सुधीर निगम

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2017
पृष्ठ :114
मुखपृष्ठ : ई-पुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 10540

Like this Hindi book 0

धर्म-निरपेक्षता की अनोखी मिसाल बादशाह अकबर की प्रेरणादायक संक्षिप्त जीवनी...


इस प्रकार शेरशाह नाम का महान सैनिक व राजनीतिज्ञ अपने उपयोगी, क्रियाशील तथा विजयी जीवन के मध्य साढ़े पांच साल सुल्तान रहकर चला गया जिसके दिल में पीड़ित हिंदुओं के लिए सहिष्णुता, न्याय तथा राजनीतिक अधिकारों की समानता का उषाकाल प्रारंभ हुआ था जो अकबर-काल में दैदीप्यमान मध्याह्न बनकर फैल गया।

* *

 

शाह के उत्तर-शाह


शेरशाह ने अपने जीवनकाल में ही अपने बड़े बेटे आदिल खान को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त कर दिया था। परंतु शेरशाह की मृत्यु के बाद अमीरों ने उसके छोटे बेटे जलाल खान को सुल्तान निर्वाचित कर लिया। 25 मई 1545 को वह इस्लामशाह के नाम से गद्दी पर बैठा। इसके बाद तो उत्तराधिकारी आपस में लड़ते रहे और अंततः राज्य हुमाऊं ने छीन लिया और अफगान वंश का अंत कर दिया।

* *

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book