लोगों की राय

उपन्यास >> नास्तिक

नास्तिक

गुरुदत्त

प्रकाशक : सरल प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :433
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 7596

Like this Hindi book 5 पाठकों को प्रिय

391 पाठक हैं

खुद को आस्तिक समझने वाले कितने नास्तिक हैं यह इस उपन्यास में बड़े ही रोचक ढंग से दर्शाया गया है...


‘‘कौन हैं वह?’’

‘‘एक डाक्टर विष्णुसहाय हैं। सन् १९६९ में वह विश्वविद्यालय से सेवामुक्त हुए थे। मेरे साथ हनुमानजी के मन्दिर जाया करते हैं।’’

उमाशंकर ने बात सुगमता से बनती देख कह दिया–‘‘उनके घर पर टेलीफोन है?’’

‘‘हाँ! उनका लड़का सचिवालय में सैक्रेटरी है। उसके नाम पर टेलीफोन है। नाम है रामसहाय, असिस्टैण्ड सैक्रेटरी विधि मंत्रालय।’’

उमाशंकर उठा और बाहर ड्राइंगरूम में आ गया। उसने टेलीफोन डायरेक्ट्री में नम्बर देख डाक्टर विष्णुसहाय को मध्याह्न के भोजन का निमन्त्रण दे दिया।

जब उमाशंकर टेलीफोन कर कमरे में आया तो पिता ने पूछा, ‘‘डाक्टर साहब मिले?’’

‘‘हाँ! वह स्वयं बोल रहे थे। जब मैंने आपका नाम लेकर निमंत्रण दिया तो बिना विचार किये बोले कि वह आवेंगे। यद्यपि उनका घर बहुत दूर है, इस पर भी वह आयेंगे।’’

‘‘अब ठीक है।’’ रविशंकर ने कह दिया, ‘‘विष्णुसहाय पर्चा बनायेंगे और स्वयं ही नम्बर देंगे।’’ रविशंकर ने पत्नी से पूछ लिया, ‘‘बताओ जी, अब ठीक है।’’

‘‘हाँ! ठीक तो है। मगर मैं समझती हूँ कि विष्णुसहाय केवल ‘हाईकोर्ट ही हैं। उनसे आगे एक सुप्रीम कोर्ट भी है।’’

‘‘वह कहाँ है?’’

‘‘यह तब बताऊँगी, जब हाईकोर्ट ने उलटा-पुलटा फैसला दिया।’’

सब हँसने लगे।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book