लोगों की राय

उपन्यास >> नास्तिक

नास्तिक

गुरुदत्त

प्रकाशक : सरल प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :433
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 7596

Like this Hindi book 5 पाठकों को प्रिय

391 पाठक हैं

खुद को आस्तिक समझने वाले कितने नास्तिक हैं यह इस उपन्यास में बड़े ही रोचक ढंग से दर्शाया गया है...


‘‘कभी भी हो। होगा यह निहायत ही तकलीफ देह।’’

‘‘मगर किसको तकलीफ होगी?’’

‘‘किसको होगी?’’ सालिहा ने पूछ लिया।

‘‘जो उस वक्त जिन्दा रहेंगे। जिन्हें उड़ा-उड़ा कर इस जमीन से किसी दूसरे सियारे पर ले जाया जाएगा।’’

तो उनमें मैं नहीं हूँगी क्या?’’

‘‘तुम कैसे हो सकोगी? तुम तो कब्र में पड़ी होगी। कयामत के दिन तक तुम, हम सब वहीं सोए रहेंगे।’’

‘‘अम्मी! हम तो इसी ज़मीन पर रहेंगे। हमें कयामत के दिन ही कब्रों से उठाया जाएगा। और हमारे अमालों के मुताबिक हमें बहिश्त या जहन्नुम में भेजा जाएगा।’’

‘‘मगर यह तो तुम्हारी बीवी ने बताया ही नहीं। उसने तो कहा है कि हमको किसी दूसरे सियारे पर ले जाकर बसाया जाएगा।’’

‘‘मगर उसका मतलब उनसे नहीं था, जो कबरों में दफनाएँ हुए होंगे।’’

‘‘उस मुसीबत के वक्त जो कुछ भी होगा, वह उस वक्त इस जमीन पर चलते-फिरते खाते-पीते लोगों के लिए होगा। हम कब्र में पड़े लोग तो आराम की नींद सोते रहेंगे।’’

‘‘मुझे इस सबकी न तो याद आई थी और न ही मैंने इस हालत पर कभी गौर किया था।’’

‘‘तो अम्मी, फिक्र छोड़ो। जो कुछ प्रज्ञा ने बताया है, वह हमारे लिए नहीं है। वह उसके अपने लिए हो सकता है। तुम और हम मोमिनों को लिए नहीं हो सकता।’’

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book