लोगों की राय

उपन्यास >> सुमति

सुमति

गुरुदत्त

प्रकाशक : सरल प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :265
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 7598

Like this Hindi book 1 पाठकों को प्रिय

327 पाठक हैं

बुद्धि ऐसा यंत्र है जो मनुष्य को उन समस्याओं को सुलझाने के लिए मिला है, जिनमें प्रमाण और अनुभव नहीं होता।


कुछ दिन हुए मैं सिनेमा देखने के लिए गया था। वहाँ मुझे इनके दर्शन हो गए। मैं समझ गया कि मेरा भाग्य आपके साथ नहीं इनके साथ बँधा हुआ है। यही सोचकर कल सायंकाल मैंने इनसे विवाह कर लिया है।’’

‘‘रात के हवाई जहाज़ से मैंने बम्बई के लिए अपनी सीटें रिज़र्व करवा रखी है। आप सब लोगों का मैं बहुत आभारी हूँ। परन्तु भाग्य की गति को तो कोई नहीं रोक सकता।’’

इन नए रहस्योद्घाटन से निष्ठा निश्चल बैठी रही। अपने परिजनों द्वारा अपने साथ इस प्रकार षड्यंत्र रचने का अनुमान कर वह मन में दुःख अनुभव करती थी। किन्तु उसे स्मरण हो आया कि लक्ष्मण ने उसके मुख पर अंकित तेज की बात कही थी। इससे उसका दुःख प्रसन्नता में परिणित हो गया और वह समझने लगी कि उस तेज के सम्मुख कोई ठगी नहीं चल सकती है।

भोजनोपरान्त लक्ष्मण सेठ तो अपना सामान उठाकर होटल के लिए चला तो नलिनी भी रघुवीर को लेकर सेठ के साथ ही चली गई।

जब वे लोग चले गए तो निष्ठा ने उस समय सुमति से सरोष पूछा. ‘‘भाभी! क्या आप भी इस षडयंत्र में सम्मिलित थीं?’’

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book