लोगों की राय

उपन्यास >> अवतरण

अवतरण

गुरुदत्त

प्रकाशक : सरल प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :590
मुखपृष्ठ : Ebook
पुस्तक क्रमांक : 9552

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

137 पाठक हैं

हिन्दुओं में यह किंवदंति है कि यदि महाभारत की कथा की जायें तो कथा समाप्त होने से पूर्व ही सुनने वालों में लाठी चल जाती है।


‘‘और कुमार! तुम क्या समझते हो?’’

‘‘मेरी माँ कहती थी कि आप जाने से पूर्व उनसे मिलकर जाएँ।’’

‘‘क्या काम है उसको मेरे साथ?’’

‘‘यह तो मैं नहीं जानता। मेरे विवाह के विषय में ही कुछ कहती होंगी।’’

‘‘तुम क्या चाहते हो कुमार?’’

‘‘विवाह के विषय में? गुरुजी! विवाह तो मेरा होना ही चाहिए। अभी से वह निमनिया दासी मुझको आलिंगन कर मेरा मुख चूमती है तो...गुरुजी! विवाह की इच्छा होती ही है।’’

मैं यह बात सुन अवाक् रह गया। धृतराष्ट्र मुझको चुप देख विस्मय से मेरी ओर देख पूछने लगा, ‘‘आप चुप क्यों हो गये हैं गुरुजी?’’

‘‘यह निमनिया और क्या कहती है?’’

‘‘कहती है कि यही विवाह में किया जाता है। मैं तो कुछ जानता नहीं। इस पर भी गुरुजी, कुछ बहुत ही अच्छा समझ में आता है।’’

मुझको निमनिया पर क्रोध चढ़ आया। इस पर भी पहले मैंने यही उचित समझा कि कुमार को समझाऊँ। मैंने उसको इस विषय में वैज्ञानिक परिचय दिया और फिर बताया, ‘‘निमनिया मूर्ख है। वह तुमको वैसे ही मार डालेगी, जैसे तुम्हारे पिता महाराज विचित्रवीर्य छोटी अवस्था में ऐसा करने से मृत्यु के ग्रास बन गये थे।’’

‘‘विवाह के समय वे कितनी आयु के थे?’’

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book