लोगों की राय

उपन्यास >> गंगा और देव

गंगा और देव

आशीष कुमार

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :407
मुखपृष्ठ : Ebook
पुस्तक क्रमांक : 9563

Like this Hindi book 7 पाठकों को प्रिय

184 पाठक हैं

आज…. प्रेम किया है हमने….


तो अब?’ गंगा ने पूछा अब किस बात पर बात की जाये।

‘तुम्हारे लिए एक गाना गाउँ...?’ देव ने पूछा अपनी हमेशा की मुस्कान के साथ।

‘हाँ!’ गंगा ने बिना मुँह से आवाज निकाले ही सहमति दी। देव ने समय देखा। इस समय तक रात के ढाई बज चुके थे। देव को एक बढि़या गाना याद आया...

रात के ढाई बजे!
कोई शहनाई बजे!
दिल का बाजार लगा...
ये लटक पाई बजे!
चौंके ...चौंके ...चौंके से!
खोये.....खोये से हम...
आँखें डूबी-डूबी सी..
सोये-सोये से हम....
दिल ने कैसी दुर्गत की है?
पहली बार मुहब्बत की है हाँ! हाँ!
अजी! आखिरी बार मुहब्बत की है हाँ! हाँ!

‘आह!... मेरी साँस फूल गयी!’ देव ने बड़ी हड़बड़ी में गाया एक ही साँस में।

गंगा मुस्कुरा उठी। उसने एक बार फिर से जाना कि देव उसके लिए अनगिनत गीत गा सकता है।

अब कमरे का माहौल का सन्नाटा कुछ कम हुआ। दोनों एक बार फिर से बिल्कुल पहले की तरह सहज महसूस कर रहे थे... पहली वाली अवस्था में आ गये।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

No reviews for this book