लोगों की राय

व्यवहारिक मार्गदर्शिका >> हौसला

हौसला

मधुकांत

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :134
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9698

Like this Hindi book 9 पाठकों को प्रिय

198 पाठक हैं

नि:शक्त जीवन पर लघुकथाएं

युद्ध


जापान के हिरोशिमा नगर में एक महिला ने बड़े विचित्र प्राणी को जन्म दिया। न तो उसकी शक्ल मानव-बालक से मिलती थी और न किसी जानवर से। देखते ही देखते यह समाचार आग की तरह सारी दुनिया में फैल गया।

ऐसा केसे हुआ? क्यों हुआ? जानने के लिए देश-विदेश के वैज्ञानिक खोज में लग गए। विस्तार से जानने के लिए अनेक पत्रकार और अनुसं धानकर्ता उस गाँव में आकर परिवार वालों से अनेक प्रकार के प्रश्न पूछने लगे। तीन दिन बाद महिला कुछ स्वस्थ हुई तो उसने एक वैज्ञानिक को बताया गर्भावस्था में एक रात वह दूसरे महायुद्ध के समय हिरोशिमा में हुई बम्बारी पर बनी एक फिल्म देख रही थी। उसके एक भयानक दृश्य को देखकर मैं हिल उठी। घबराहट के कारण मेरी चीख निकल गयी थी...। अचानक नव जन्मे विचित्र प्राणी के मुंह से एक चीख निकली और उसकी सांस पूरी हो गयी।                

० ० ०

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book