लोगों की राय

कविता संग्रह >> संभाल कर रखना

संभाल कर रखना

राजेन्द्र तिवारी

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :123
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9720

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

258 पाठक हैं

मन को छूने वाली ग़ज़लों का संग्रह



23

हौसला है उमंग है भाई


हौसला है उमंग है भाई।
दिल नहीं हाथ तंग है भाई।।

ये चकाचौंध है जो दौलत की,
एक अंधी सुरंग है भाई।

दिल किसी का है जाँ किसी की है,
ये भी जीने का ढंग है भाई।

हारने का भी है मज़ा जिसमें,
एक ऐसी भी जंग है भाई।

ऐसे फूलों से फ़ायदा क्या है,
जिनमें ख़ुश्बू न रंग है भाई।

वो मेरे साथ साथ क्या चलता,
वो तो दुनिया के संग है भाई।

दुश्मनों से भी प्यार से मिलना,
ये हमारा ही रंग है भाई।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

Abhilash Trivedi

लाजवाब कविताएँ!