लोगों की राय

कविता संग्रह >> संभाल कर रखना

संभाल कर रखना

राजेन्द्र तिवारी

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :123
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9720

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

258 पाठक हैं

मन को छूने वाली ग़ज़लों का संग्रह



51

किस कदर महफ़िल के पसमंज़र में तनहाई मिली


किस कदर महफ़िल के पसमंज़र में तनहाई मिली।
जो तमाशा है, वही दुनिया तमाशाई मिली।।

फ़िक्र को परवाज़, और ग़ज़लों को रानाई मिली,
जब तेरी यादों की खु़श्बू ले के, पुरवाई मिली।

सारी दुनिया दिख रही थी, पर नहीं दिखता था मैं,
फेर लीं दुनिया से जब आँखें, तो बीनाई मिली।

डूब कर देखा तो हर दरिया दिखा मेरी तरह,
प्यास उतनी ही मिली, जितनी कि गहराई मिली।

मैं ग़ज़ल कहता भी हूँ और कह के पछताता भी हूँ,
मिल गई ग़ज़लों को शोहरत, मुझको रुसवाई मिली।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

Abhilash Trivedi

लाजवाब कविताएँ!