लोगों की राय

कविता संग्रह >> संभाल कर रखना

संभाल कर रखना

राजेन्द्र तिवारी

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :123
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9720

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

258 पाठक हैं

मन को छूने वाली ग़ज़लों का संग्रह



53

मेरी आँखों ने यूँ तो राह चलते कारवाँ देखे


मेरी आँखों ने यूँ तो राह चलते कारवाँ देखे।
न देखे मील के पत्थर न क़दमों के निशाँ देखे।।

किसी प्यासे की ख़ातिर तो नहीं उतरे पहाड़ों से,
समंदर तक पहुँचने को मगर दरिया रवाँ देखे।

कोई भी हादसा हो शहर भर ख़ामोश रहता है,
ज़बाँ रखते हुए भी लोग हमने बेज़बाँ देखे।

हक़ीक़त में कभी मिलते नहीं नज़रों का धोखा है,
जो आपस में गले मिलते ज़मीनो-आस्माँ देखे।

उसूलों का इरादों का मुहब्बत का वफ़ाओं का,
कोई जैसे भी चाहे लेके मेरा इम्तेहाँ देखे।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

Abhilash Trivedi

लाजवाब कविताएँ!