लोगों की राय

कविता संग्रह >> संभाल कर रखना

संभाल कर रखना

राजेन्द्र तिवारी

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :123
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9720

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

258 पाठक हैं

मन को छूने वाली ग़ज़लों का संग्रह



79

दिल को क्या सूझी है क्या गुल ये खिलाना चाहे


दिल को क्या सूझी है क्या गुल ये खिलाना चाहे।
क़ैद से छूट के फिर क़ैद में आना चाहे।।

कौन होगा जो न सीने से लगाना चाहे,
जब नदी कोई समन्दर में समाना चाहे।

आग बुझ जाती है पानी का बदन छूते ही,
लग भी सकती है, अगर कोई लगाना चाहे।

प्यार ख़ुश्बू है वो सांसों से महक जायेगा,
छुप नहीं सकता कोई लाख छुपाना चाहे।

अपनी परवाज़ से ग़ाफ़िल है परिन्दा शायद,
आस्मां छोड़ के पिंजरे को बसाना चाहे।

प्यार जंगल में तपस्या से नहीं मिलता है,
तुम ज़माने को जो चाहो तो ज़माना चाहे।

जाओ जाते हो मगर लौट के तुम आओगे,
हमसे वादा तो करो, फिर न निभाना चाहे।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

Abhilash Trivedi

लाजवाब कविताएँ!