लोगों की राय

कविता संग्रह >> संभाल कर रखना

संभाल कर रखना

राजेन्द्र तिवारी

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :123
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9720

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

258 पाठक हैं

मन को छूने वाली ग़ज़लों का संग्रह



89

अगर न तंग हो अपनी नज़र दिखाई दे


अगर न तंग हो अपनी नज़र दिखाई दे।
तुझे भी ख़ुद सा कोई मो’तबर दिखाई दे।।

ये शायरी का तक़ाज़ा है बात यूँ कहिए,
हर एक शख़्स पे उसका असर दिखाई दे।

कभी वो ख़्वाब में आये तो इस तरह आये,
बस एक चेहरा वही रात भर दिखाई दे।

ये मान लूँ मैं चमन में बहार आई है,
कोई तो फूल किसी शाख़ पर दिखाई दे।

थके-थके से सितारे इस इन्तज़ार में हैं,
फिर आफ़ताब उगे फिर सहर दिखाई दे।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

Abhilash Trivedi

लाजवाब कविताएँ!