लोगों की राय

कविता संग्रह >> संभाल कर रखना

संभाल कर रखना

राजेन्द्र तिवारी

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :123
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9720

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

258 पाठक हैं

मन को छूने वाली ग़ज़लों का संग्रह



96

तस्लीम कि दुनिया को बदलने नहीं आये


तस्लीम कि दुनिया को बदलने नहीं आये।
पर दुनिया के साँचे में भी ढलने नहीं आये।।

हम चाँद सा चमकेंगे सितारों के दरमियान,
सूरज तरह आग उगलने नहीं आये।

कोशिश है हमारी कि सलामत रहे ख़ुश्बू,
हम सिर्फ़ बग़ीचे में टहलने नहीं आये।

ख़्वाबों को सजाते है हक़ीक़त की ज़मी पर,
दुनियां की तरह नींद में चलने नहीं आये।

पीकर जो नहीं बहके तो पीने का मज़ा क्या,
मयख़ाने में आये हैं सम्भलने नहीं आये।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

Abhilash Trivedi

लाजवाब कविताएँ!