लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

विचल  : वि० [सं० वि√चल् (हिलना)+अप्] [भाव० विचलता] १. जो बराबर हिलता रहता हो। २. जो स्थिर न हो। अस्थिर। ३. अपने मार्ग या स्थान से गिरा, डिगा या हटा हुआ। ४. प्रतिज्ञा, संकल्प आदि से हटा हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विचलता  : स्त्री० [सं०] विचल होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विचलन  : पुं० [सं०] [भू० कृ० विचलित] १. ठीक या सीधा मार्ग छोड़कर इधर-उधर होना। पथ से भ्रष्ट होना। (डेविएशन)। जैसे—मनुष्य का नैतिक विचलन। (ख) प्रकाश की रेखाओं की विचलन। २. जान-बूझकर या अनजान में उपेक्षापूर्वक अपने कर्त्तव्य या मत से हटकर इधर-उधर होना। कार्य, निश्चय या विचार पर दृढ न रहना। उत्क्रम से भिन्न (डेविएशन)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विचलना  : अ० [सं० विचलना] १. अपने स्थान से हट जाना या चल पड़ना। २. इधर-उधर होना। ३. अधीर या विचलित होना। ४. प्रतिज्ञा-संकल्प आदि से हटना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विचलाना  : अ०=विचलना। स० विचलित करना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विचलित  : भू० कृ० [सं०] १. भय, साहस की कमी, साधन-हीनता आदि के फलस्वरूप अपनी प्रतिज्ञा, सिद्धान्त या स्थान से हटा हुआ। २. अस्थिर। चंचल। ३. विकल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ