लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

विच्छेद  : पुं० [सं०वि√छिद्+घञ्] १. काट या छेदकर अलग करने की क्रिया। २. किसी प्रकार बीच से टूटना। विश्रृंखलता। ३. किसी पूरे में से उसका कोई अंग या अंश किसी प्रकार अलग होना। ४. अलगाव। पार्थक्य। ५. नाश। बरबादी। ६. वियोग। विरह। ७. पुस्तक का अध्याय या प्रकरण। परिच्छेद। ८. बीच में पड़नेवाला खाली स्थान। अवकाश। ९. कविता की यति या विराम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विच्छेदक  : वि० [सं० वि√छिद् (काटना)+ण्वुल-अक] विच्छेद करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विच्छेदन  : पुं० [सं० वि√छिद्+ल्युट-अन] [वि० विच्छेदनीय] विच्छेद करने की क्रिया या भाव। दे० व्यवच्छेदन (शव का)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विच्छेदी  : वि० [सं० वि√छिद्+णिनि]=विच्छेदक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विच्छेद्य  : वि० [सं० विच्छेद+यत्] जिसका विच्छेद किया जा सकता हो अथवा किया जाने को हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ