लोगों की राय

उपन्यास >> नास्तिक

नास्तिक

गुरुदत्त

प्रकाशक : सरल प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :433
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 7596

Like this Hindi book 5 पाठकों को प्रिय

391 पाठक हैं

खुद को आस्तिक समझने वाले कितने नास्तिक हैं यह इस उपन्यास में बड़े ही रोचक ढंग से दर्शाया गया है...


रविशंकर ने कहा–‘‘जब तुमने अपना विवाह मुझे और अपनी माँ को बताये बिना किया था तो यह अपने में ‘अहं’ के होने के कारण नहीं था क्या?’’

‘‘वह तो आज के काल की गतिविधियों का ढंग है। किसी काल में लड़के-लड़कियों के विवाह बाल्यकाल में किये जाते थे। तब उनके लिये निर्णय उनके माता-पिता करते थे। अब मेरा विवाह हुआ है जब मैं पच्चीस वर्ष की हो चुकी थी और पिताजी के दामाद की आयु इस समय अट्ठाईस वर्ष है।’’

‘‘इतनी बड़ी आयु के समाज के घटक अपनी बुद्धि का प्रयोग ही तो कर रहे हैं। इसमें वैचित्र्य कैसे आ गया?’’

‘‘और हमने अपने माता-पिता से पूछने के विषय में परस्पर राय की थी। हम दोनों की यह राय हुई थी कि विवाह का विषय सर्वथा हमारा निजी है। जो इसे उनके विचार का विषय समझते हैं, वे हम से आकर इस विषय पर बात कर सकते हैं।’’

‘‘परन्तु यह आपके पति के डब्बल नाम क्यों है?’’ विष्णुसहाय ने बात बदल पूछ लिया।’’

उत्तर ज्ञानस्वरूप ने दिया, ‘‘भाषा की मधुरता और अर्थयुक्त होने के कारण नाम बदला था। मेरी पत्नी ने कहा कि नाम देश की भाषा में नहीं है। इस कारण मैंने उससे कह दिया कि वह कोई देश की भाषा में नाम का सुझाव दे दे। उससे यह नाम बताया, इसका अर्थ समझाया और फिर इसके अर्थों का अपने नाम के अर्थों से मेल बताया तो मैं मुग्ध हो उठा। मैंने नाम स्वीकार कर लिया।’’

‘‘परन्तु उर्दू भी तो हमारे देश की भाषा है?’’

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book