लोगों की राय

उपन्यास >> नास्तिक

नास्तिक

गुरुदत्त

प्रकाशक : सरल प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :433
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 7596

Like this Hindi book 5 पाठकों को प्रिय

391 पाठक हैं

खुद को आस्तिक समझने वाले कितने नास्तिक हैं यह इस उपन्यास में बड़े ही रोचक ढंग से दर्शाया गया है...


‘‘तो अम्मी! जरा दरवाजे से कान लगा माँ-बेटी में प्रेम-प्रलाप होते सुनना।’’

‘‘मैंने कोशिश की है, मगर कमरे में बिल्कुल खामोशी है। मेरा तो दिल बैठा जा रहा महसूस होता है। किसी खौफनाक हादसे का शुबाह हो रहा है।’’

प्रज्ञा कमरे से निकल कमला के कमरे के बाहर चली गई। पीछे-पीछे ज्ञानस्वरूप भी वहाँ जा पहुँचा। दोनों कान लगा सुनने लगे।

बहुत यत्न करने पर बहुत ही धीमी-सी आवाज कमला की सुनाई पड़ी, ‘‘अभी चुपचाप सो जाओ, नहीं तो हल्ला कर घर भर को जगा दूँगी।’’

इस पर सालिहा की आवाज़ आई, ‘‘तो तुम नहीं सोओगी?’’

‘‘अम्मी! मैं अभी तुम्हारे कमरे में जा सोऊँगी। मुझे आदत है कि मैं पलंग पर अकेली ही सो सकती हूँ।’’

‘‘और शादी के बाद भी ऐसा कर सकोगी।’’

‘‘यह तब देखूँगी। अभी मुझे इस बात पर गौर करने की फुरसत नहीं।’’

‘‘यहाँ मेरे साथ क्यों नहीं सो जातीं?’’

‘‘अम्मी, सो जाओ, जब नींद आयेगी तो सो जाऊँगी।’’

इसके बाद भीतर फिर खामोशी हो गई। ज्ञानस्वरूप ड्राइंगरूम से एक कुर्सी उठा लाया और कमरे के द्वार के बाहर रखकर बोला, ‘‘प्रज्ञा! तुम जाकर आराम करो। मैं यहाँ इन्तजार करूँगा।’’

‘‘मेरा विचार है कि अम्मी के सो जाने पर वह कमरे से निकलेगी और अपनी अम्मी के कमरे में जा सोने की कोशिश करेगी।’’

‘‘मैं यहाँ इसलिए बैठा हूँ कि अगर किसी किस्म की कशमकश की खबर भीतर से आई तो कमला की मदद की कोशिश करूँगा।’’

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book