लोगों की राय

उपन्यास >> नास्तिक

नास्तिक

गुरुदत्त

प्रकाशक : सरल प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :433
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 7596

Like this Hindi book 5 पाठकों को प्रिय

391 पाठक हैं

खुद को आस्तिक समझने वाले कितने नास्तिक हैं यह इस उपन्यास में बड़े ही रोचक ढंग से दर्शाया गया है...


सालिहा ने ही अपने वहाँ आने की बात बता दी। उसने ज्ञानस्वरूप से कहा, ‘‘यासीन बेटा! जब तुमने यह मंजूर किया है कि तुम इस काम को नगीना के लिए छोड़ बम्बई जाना मंजूर करते हो तो मैंने मुनासिब समझा कि मैं यहाँ दिल्ली में ही ठहर जाऊँ और किसी नेक दीनदार नौजवान से नगीना की शादी का बन्दोबस्त करूँ और फिर वह तुम्हारे काम को सम्भाल ले।’’

‘‘ठीक है अम्मी! यत्न करो। जब तक मेरी और उसकी जमानत है, उसकी शादी नहीं की जा सकती। पीछे यह जहाँ चाहे शादी कर सकती है। इसमें मैं दखल नहीं दूँगा। यह तुम जानो और तुम्हारी बेटी जाने।

‘‘मगर एक बात मैं कहूँगा। वह यह कि उस पर तुम्हारी या अब्बाजान की जबरदस्ती कार्यवाही नहीं होने दूँगा।’’

‘‘उसे मैं राजी कर लूँगी।’’

‘‘तू मैं इस मामले में दखल नहीं दूँगा।’’

मगर रात जब सोने के कमरे में ज्ञानस्वरूप और प्रज्ञा तैयारी कर रहे थे तो बाहर से धीरे से किसी ने द्वार खटखटाया।

‘‘कौन?’’ प्रज्ञा ने आवाज दी। बाहर से सरस्वती की आवाज आई, ‘‘मैं सरस्वती।’’

प्रज्ञा ने दरवाजा खोल दिया।

सरस्वती भीतर आई और द्वार बन्द कर दिया। तदनन्तर बैठ कर बोली, ‘‘ज्ञान! इस वक्त तुम्हारी छोटी अम्मी कमला के कमरे में भीतर से दरवाजा बन्द किये हुए है।’’

‘‘और कमला ने मना नहीं किया?’’

‘‘यह मुझे पता नहीं कि क्या हुआ है। घर की खादिमा ने मुझे यह बताया है कि बेटी सो रही थी कि वह उसके कमरे में चली गई और भीतर से चिटकनी चढ़ा ली है।’’

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book