लोगों की राय

कविता संग्रह >> अंतस का संगीत

अंतस का संगीत

अंसार कम्बरी

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :113
मुखपृष्ठ : Ebook
पुस्तक क्रमांक : 9545

Like this Hindi book 8 पाठकों को प्रिय

397 पाठक हैं

मंच पर धूम मचाने के लिए प्रसिद्ध कवि की सहज मन को छू लेने वाली कविताएँ


सूरज जैसा ताप है, सागर जैसी प्यास।
ये भी अपने पास है, वो भी अपने पास।।31

जाने कैसे मोड़ पर, ले आई तक़दीर।
यहाँ न कोई हर्ष है, और न कोई पीर।।32

चार क़दम भी 'क़म्बरी', चलना है दुश्वार।
काँधे वाले बोझ से, भारी मन का भार।।33

मुझको होता एक सा, सभी जगह आभास।
चाहे सिंहासन मिले, चाहे हो वनवास।।34

अब तो अपने हाल पर, होता नहीं मलाल।
जैसा सबका हाल है, वैसा अपना हाल।।35

भले बुरे की देश में, कैसे हो पहचान।
डाकू का भी हो रहा, संसद में सम्मान।।36

चाहे वो अपमान हो, चाहे हो सम्मान।
संत पुरुष तो 'क़म्बरी', रहता एक समान।।37

यह मत सोचो 'क़म्बरी', क्या होगा परिणाम।
कर्म हमारा धर्म है, देना उसका काम।।38

चाहे वो दुष्कर्म हो, चाहे हो सत्कर्म।
धन के पीछे भागना, आज हुआ है धर्म।।39

सुख-सुविधा के कर लिये, जमा सभी सामान।
कौड़ी पास न प्रेम की, बनते हैं धनवान।।40

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book