लोगों की राय

कविता संग्रह >> संभाल कर रखना

संभाल कर रखना

राजेन्द्र तिवारी

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :123
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9720

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

258 पाठक हैं

मन को छूने वाली ग़ज़लों का संग्रह



59

आपको देकर सहारा हैं सहारे आपके


आपको देकर सहारा हैं सहारे आपके।
आप दरिया हैं तो हम ठहरे किनारे आपके।।

आपके हर दर्द को महसूस कर लेते हैं हम,
दर्द बिल्कुल एक जैसे हैं हमारे-आपके।

मुस्कुराये आप तो फूलों पे रंगत आ गई,
यानी मौसम भी समझता है इशारे आपके।

आपके जलवों से ही रौशन है दुनिया का निज़ाम,
चाँद-सूरज आपके, सारे सितारे आपके।

हमको हर चेहरे में बस दिखता है चेहरा आपका,
अक्स दिल के आइने पर यूँ उतारे आपके।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

Abhilash Trivedi

लाजवाब कविताएँ!