लोगों की राय

कविता संग्रह >> संभाल कर रखना

संभाल कर रखना

राजेन्द्र तिवारी

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :123
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9720

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

258 पाठक हैं

मन को छूने वाली ग़ज़लों का संग्रह



76

हो ज़ियादा चाहने वाला या कम कोई तो है


हो ज़ियादा चाहने वाला या कम कोई तो है।
हाँ! वो पत्थर का सही, मेरा सनम कोई तो है।।

दर्द को राहत है दिल को है सुकूं इस बात से,
फ़िक्र है मेरी किसी को, आँख नम कोई तो है।

हौसला देता है, समझाता है, तेरी ही तरह,
राम जाने तू है या तेरा भरम कोई तो है।

तू नज़र आता नहीं महसूस करता हूँ मगर,
ज़िन्दगी के रास्तों पर हमक़दम कोई तो है।

चाँद-सूरज और सितारों को चमक देता है कौन,
कौन है? किसके हैं सब दैरो-हरम, कोई तो है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

Abhilash Trivedi

लाजवाब कविताएँ!