लोगों की राय

कविता संग्रह >> संभाल कर रखना

संभाल कर रखना

राजेन्द्र तिवारी

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :123
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9720

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

258 पाठक हैं

मन को छूने वाली ग़ज़लों का संग्रह



75

खोले न ज़ुबाँ लाख मगर बोल उठेगा


खोले न ज़ुबाँ लाख मगर बोल उठेगा।
आँखों से गुनहगार की डर बोल उठेगा।।

छुप जाये कोई ऐब ज़माने से भले ही,
आईने से मिलते ही नज़र बोल उठेगा।

शाखों पे नशेमन हैं परिन्दों के हवाओं,
बिखरेंगे नशेमन तो शजर बोल उठेगा।

दीवारें भी सुन लेती हैं अफ़साना दिलों का,
जज़्बात पुकारेंगे तो घर बोल उठेगा।

दुनिया उसे जब भी नज़र अंदाज़ करेगी,
फ़नकार न बोलेगा हुनर बोल उठेगा।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

Abhilash Trivedi

लाजवाब कविताएँ!