लोगों की राय

कविता संग्रह >> संभाल कर रखना

संभाल कर रखना

राजेन्द्र तिवारी

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :123
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9720

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

258 पाठक हैं

मन को छूने वाली ग़ज़लों का संग्रह



84

अगर पी है तो पीकर लड़खड़ाना क्या ज़रूरी है


अगर पी है तो पीकर लड़खड़ाना क्या ज़रूरी है।
मुहब्बत दिल से होती है दिखाना क्या ज़रूरी है।।

सुनायें ग़ैर को दिल का फ़साना क्या ज़रूरी है,
बना लें बे-सबब ख़ुद को निशाना क्या ज़रूरी है।

हमें लगता है ख़ुद पर ही यक़ीं तुमको नहीं शायद,
यक़ीं हम पर है तो फिर आज़माना क्या ज़रूरी है।

मुहब्बत में चलो हम बोझ बाँटें एक-दूजे का,
मुहब्बत में अजी नखरे उठाना क्या ज़रूरी है।

अंधेरा दूर करना है, चराग़ों को जलाएं हम,
उजाले के लिये दिल को जलाना क्या ज़रूरी है।

फ़क़ीरों के लिये सारा जहाँ होता है घर जैसा,
कलंदर का कहीं हो आशियाना क्या ज़रूरी है।

ग़ज़ल कहने से पहले फ़न समझना ठीक है, लेकिन,
ग़ज़ल पढ़ने से पहले गुनगुनाना क्या ज़रूरी है।

सुना है सर पे चढ़ कर बोलता है हुस्न का जादू,
मगर ‘राजेन्द्र’ हो जाये दिवाना क्या ज़रूरी है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

Abhilash Trivedi

लाजवाब कविताएँ!