लोगों की राय

कविता संग्रह >> संभाल कर रखना

संभाल कर रखना

राजेन्द्र तिवारी

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :123
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9720

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

258 पाठक हैं

मन को छूने वाली ग़ज़लों का संग्रह



91

बारिशों में अकाल जैसी है


बारिशों में अकाल जैसी है।
बात बिल्कुल कमाल जैसी है।।

मुस्कुरा तो रहे हैं हम लेकिन,
मुस्कुराहट मलाल जैसी है।

आपकी बातचीत भी साहब,
इक शिकारी के जाल जैसी है।

पूछते क्या हैं ख़ैरियत मेरी,
देश के हालचाल जैसी है।

सबको अपना जवाब लिखना है,
ज़िन्दगी इक सवाल जैसी है।

हम अदीबों के वास्ते ये अना,
इक सिपाही की ढाल जैसी है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

Abhilash Trivedi

लाजवाब कविताएँ!