लोगों की राय

कविता संग्रह >> संभाल कर रखना

संभाल कर रखना

राजेन्द्र तिवारी

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :123
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9720

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

258 पाठक हैं

मन को छूने वाली ग़ज़लों का संग्रह



92

चाँद का चेहरा चूम के चमका एक सितारा शाम ढले


चाँद का चेहरा चूम के चमका एक सितारा शाम ढले।
पारा-पारा दिल ने तेरा नाम पुकारा शाम ढले।।

चन्दा मामा, बुढ़िया, चरखा, सबको क्या-क्या दिखता है,
हमको लगता चाँद का चेहरा रुप तुम्हारा शाम ढले।

दुनिया ने मुँह फेर लिया तो इसमें शिकवा काहे का,
छोड़ दिया परछांई ने जब साथ हमारा शाम ढले।

कोई ख़ुश्बू आकर जाने क्या जादू कर जाती है,
झील सी आँखें हो जाती हैं सागर खारा शाम ढले।

रोज़ परिन्दे वापस उनकी बाँहों में आ जाते हैं,
पेड़ की शाख़ें जब करती हैं उनको इशारा शाम ढले।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

Abhilash Trivedi

लाजवाब कविताएँ!