लोगों की राय

कविता संग्रह >> संभाल कर रखना

संभाल कर रखना

राजेन्द्र तिवारी

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :123
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9720

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

258 पाठक हैं

मन को छूने वाली ग़ज़लों का संग्रह



94

कोई शोहरत न दौलत चाहता है


कोई शोहरत न दौलत चाहता है।
ये दिल केवल मोहब्बत चाहता है।।

ये लब इज़हार करना चाहते हैं,
प दिल तेरी इजाज़त चाहता है।

तेरी तस्वीर हो जाए मुकम्मल,
मुसव्विर इतनी मोहलत चाहता है।

मज़े दुनिया के सारे लूट कर भी,
जिसे देखो वो जन्नत चाहता है।

इबादत के लिए फ़ुर्सत नहीं है,
ख़ुदा से सिर्फ़ रहमत चाहता है।

गुनाहों से नहीं करता है तौबा,
सज़ाओं में रियायत चाहता है।

अदब करता नहीं है दूसरों का,
मगर हर शख़्स इज़्जत चाहता है।

बहुत इन्कार है जिसकी ज़बाँ पर,
वो दिल से दर हक़ीक़त चाहता है।

वो बचता घूमता है शायरों से,
भला कोई मुसीबत चाहता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

Abhilash Trivedi

लाजवाब कविताएँ!