लोगों की राय

उपन्यास >> अवतरण

अवतरण

गुरुदत्त

प्रकाशक : सरल प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :590
मुखपृष्ठ : Ebook
पुस्तक क्रमांक : 9552

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

137 पाठक हैं

हिन्दुओं में यह किंवदंति है कि यदि महाभारत की कथा की जायें तो कथा समाप्त होने से पूर्व ही सुनने वालों में लाठी चल जाती है।

10

मैं उसी दिन हस्तिनापुर के लिए चल पड़ा। मार्ग में एक सुनसान और किसी भी नगर से कोसों दूर, एक स्थान पर एक वृद्ध ब्राह्मण एक लाठी के सहारे धीरे-धीरे मानो बहुत थका हुआ हस्तिनापुर की ओर जाता हुआ दिखाई दिया।

रथ के समीप आने का शब्द सुन मार्ग के तट पर खड़ा हो वह रथ को रुकने का संकेत करने लगा। मैंने रथ रोकने का सारथि को आशा दी। वह ब्राह्मण मेरे पास आकर पूछने लगा, ‘‘पथिक किधर जा रहे हैं?’’

‘‘मैंने कहा, ‘‘हस्तिनापुर।’’

‘‘मुझको ले चलेंगे? मैं भी उस ओर ही जा रहा हूँ और बहुत थक गया हूँ। उचित भाड़ा दे दूँगा।’’

मैं मन-ही-मन उस ब्राह्मण के कहने पर हँसा। किन्तु ऊपर से गम्भीर भाव में ही मैंने कहा, कितना भाड़ा उचित समझते हो?’’

‘‘देखो आर्य! मैं एक निर्धन ब्राह्मण हूँ। दुखी हूँ, इस पर भी बिना परिश्रमिक दिये किसी से सेवा लेना अधर्म समझता हूँ। हस्तिनापुर यहाँ से साठ-सत्तर कोस अवश्य होगा। अतः मैं समझता हूँ कि हस्तिनापुर के लिए दो स्वर्ण-मुद्राएँ पर्याप्त होंगी। इस पर भी यदि आप कुछ और अधिक चाहेंगे तो विचारकर बताऊँगा।’’

मैंने कह दिया, ‘‘आ जाओ! दो स्वर्ण हैं तो कम, परन्तु तुम्हारी बात से, मैं समझ रहा हूँ कि तुम्हारे पास दो स्वर्ण के अतिरिक्त भी बहुत कम है।’’

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book