लोगों की राय

उपन्यास >> अवतरण

अवतरण

गुरुदत्त

प्रकाशक : सरल प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :590
मुखपृष्ठ : Ebook
पुस्तक क्रमांक : 9552

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

137 पाठक हैं

हिन्दुओं में यह किंवदंति है कि यदि महाभारत की कथा की जायें तो कथा समाप्त होने से पूर्व ही सुनने वालों में लाठी चल जाती है।


इस पर वह फिर हँस पड़ा। मैं सामने की ओर, जिघर रथ जा रहा था, देखता रहा। वह हँसकर कहने लगा, ‘‘आपको मेरे कथन का विश्वास नहीं आया कि मैं इतना साधारण व्यक्ति हूँ कि उसका नाम-धाम जानना उतना ही व्यर्थ है, जितना सागर में एक बूँद जल का परिचय प्राप्त करना।’’

इसमें उत्तर देने के लिए कुछ था नहीं। मैं चुप रहा। फिर उसी बात को चलाते हुए उसने कहा, ‘‘आप इतने दिनों देवलोक में रहकर क्या करते रहे थे?’’

‘‘मुझसे मेरी कला का प्रदर्शन कराया गया था’’

‘‘ओह! तो आप कलाकार भी है?’’

‘‘यों ही कुछ-कुछ चित्र बनाना जानता हूँ?’’

‘‘तो आप वहाँ चित्र बनाते रहे हैं?’’

‘‘हाँ।’’

‘‘देवेन्द्र का चित्र भी बनाया था आपने?’’

‘‘नहीं? उसे बनाने के लिए कहा ही नहीं गया।’’

‘‘तो फिर किसका चित्र बनाने के लिए कहा गया था?’’

‘‘देवेन्द्र की दो परमप्रिय अप्सराओं का चित्र बनाया था। उनमें एक का नाम था मेनका और दूसरी का उर्मिला।’’

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book